नारी शक्ति का स्थान सबसे ऊंचा
दौसा| निरंकारीमहिला समागम गुरुवार को यशोधरा लॉन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कई जिलों की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को प्रवचन देते हुए विदुषी निर्मला ने कहा कि प्रभु भक्ति के गुणगान में नारी शक्ति का स्थान ऊंचा है। उन्होंने अटूट श्रद्धा और लगन का एहसास कराया है।
उन्होंने कहा कि प्रेम से प्रभु रिझते हैं। सतगुरु के चरणों में बैठकर भगवान मिलता है। सतगुरु में नानक, कबीर, रविदास आदि प्रकट हुए और उबारा। प्रभु की भक्ति का मार्ग दिखाया। इस दौरान कई गांवों की महिलाएं भी मैाजूद थीं।