पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना नियम बने मौखिक आदेश से हो गए 17 हजार स्कूल मर्ज

बिना नियम बने मौखिक आदेश से हो गए 17 हजार स्कूल मर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग को एकीकरण के संबंध में मिली परिवेदनाओं के निस्तारण का काम प्रारंभ किया गया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विभाग ने बिना नियम बनाए केवल मौखिक आदेशों से ही स्कूलों को मर्ज कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकीकरण के नियमों की प्रति नहीं होने के बाद अब सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के उप सचिव से नियमों की प्रति मांगी है।

मर्ज के आदेशों के बाद प्रक्रिया में कई विसंगतियां सामने आई थीं। सभी जिला कलेक्टरों को परिवेदनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया गया था। इन आपत्तियाें के नियमानुसार निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने डीईओ से नियमों की प्रति मांगी थी। डीईओ ने इस मामले पर किसी भी प्रकार के नियम या निर्देश होने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के उप सचिव को 12 सितंबर को पहले लिखा। पत्र में कहा गया है कि समन्वित विद्यालयों के संबंध में परिवेदनाओं पर टिप्पणी चाही गई है। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारियों से समन्वित स्कूलों के संबंध में जारी निर्देश या नियमों की प्रति चाही गई थी। लेकिन डीईओ कार्यालय में निर्देश या नियम नहीं होना बताया गया है। साथ ही कहा गया कि मात्र मौखिक निर्देशों पर ही उन्होंने प्रस्ताव भिजवाए थे।

कलेक्टर की ओर से लिखे गए इस पत्र के बाद एकीकरण की इस पूरी प्रक्रिया पर शिक्षक संगठनों ने सवाल उठाया है।

13,000 स्कूल बने आदर्श विद्यालय

राज्य में 17,129 स्कूलों को 13,536 स्कूलों में मर्ज किया गया। मर्ज किए गए स्कूलों में 14,967 प्राथमिक, 2139 उच्च प्राथमिक 23 माध्यमिक स्कूल हैं। जयपुर संभाग में 3903 स्कूलों को 2989 स्कूलों में मर्ज किया गया है। इसमें जयपुर में 1073, झुंझुनूं में 653, दौसा में 427, सीकर में 940 अलवर में 810 स्कूल मर्ज हुए हैं। सवाई माधोपुर में 581 स्कूल मर्ज हुए थे।

मांगे एकीकरण के नियम, दे दिए आरटीई के

सवाई माधोपुर के डीईओ प्रारंभिक रामनिवास का कहना है कि जिला कलेक्टर को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि एकीकरण के नियम उनके पास नहीं है। केवल मौखिक आदेश ही मिलते थे। कलेक्टर को आरटीई के नियमों की प्रति दे दी गई थी।

जयपुरजिले की स्थिति

जयपुरजिले में 1073 स्कूलों को 840 स्कूलों में मर्ज किया गया है। यहां 990 प्राथमिक स्कूल 83 उच्च प्राथमिक स्कूल मर्ज हुए हैं। यहां एक भी माध्यमिक