पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर की मजबूत शुरुआत

जयपुर की मजबूत शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकितलांबा (96) और पुनीत शर्मा (73) के अर्धशतकों से मेजबान जयपुर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट चैंपियनशिप के अपने दूसरे मैच में हनुमानगढ़ के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले जा रहे एलीट ग्रुप-ए के मैच में अंकित लांबा केवल चार रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी पारी से जयपुर ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6/307 रन बना लिए थे। हनुमानगढ़ के सुनील शेओरेन को तीन तथा संदीप को दो सफलता मिलीं।

धौलपुरके गौरव ने खेली शतकीय पारी

गौरवखत्री के शानदार शतक (137) की मदद से बीकानेर ने धौलपुर के विरुद्ध 5/266 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मधुर खत्री 43 और राजेश बिश्नोई सीनियर 24 रन बना क्रीज पर थे। एलीट ग्रुप के अन्य मैचों में रॉबिन बिष्ट के नाबाद अर्धशतक (91) और निखिल डोरू के 65 रनों के सहारे नागौर ने कोटा के खिलाफ 8/320 रन बना लिए थे, तो उदयपुर ने भीलवाड़ा की पहली पारी 268 रन पर समेट दी। भीलवाड़ा के सूर्यप्रकाश सुवालका (79) और यश कोठारी (53) ने अर्धशतक जमाए।

गगनदीपकी घातक गेंदबाजी से जीता अलवर

गगनदीपसिंह की घातक गेंदबाजी (5/43) की बदौलत अलवर ने प्लेट ग्रुप मुकाबले में पाली को एक पारी और 15 रन से हरा दिया। गगनदीप ने मैच में कुल नौ विकेट लिए। पाली की पहली पारी 132 रन पर समेटने के बाद अलवर ने 8/271 रन बनाए। पाली की दूसरी पारी 124 रन तक ही चली।

श्रीगंगानगरकी जीत में चमके विकास

एकअन्य मैच में श्रीगंगानगर को सवाई माधोपुर को आठ विकेट से हराया। श्रीगंगानगर के विकास जोहरर ने पहली पारी में छह विकेट लेते हुए सवाई माधोपुर को फॉलोऑन खिलाया और दूसरी पारी में तीन विकेट झटके। श्रीगंगानगर को जीत के लिए 57 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्लेट ग्रुप के अन्य मुकाबलों में टोंक ने सीकर को छह विकेट से, अजमेर ने भरतपुर को छह विकेट से, झालावाड़ ने जैसलमेर को 127 रन से तथा झुंझुनूं ने राजसमंद को 11 रन से शिकस्त दी। जोधपुर-जालौर मैच ड्रॉ रहा।

चार विकेट से जीता दौसा

दौसाने बाड़मेर में खेले गए स्पूनर ग्रुप के मैच में डुंगरपुर को चार विकेट से मात दी। डुंगरपुर को 153 रन पर समेट दौसा ने 41.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं बाड़मेर ने बारां को 190 रन से हराया। बाड़मेर के 9/226 रन के जवाब में बारां की टीम 36 रन पर सिमट गई