- Hindi News
- वकीलों की हड़ताल खत्म, अदालतों में आज से पैरवी
वकीलों की हड़ताल खत्म, अदालतों में आज से पैरवी
दौसा | जिलाबार एसोसिएशन ने सोमवार को वकीलों के न्यायालयों में काम-काज शुरू करने के संबंध में राजस्थान एडवोकेट्स संघर्ष समिति के निर्णय का स्वागत किया है।
अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि संघर्ष समिति के आह्वान पर वकीलों की मांगों को लेकर समिति 68 दिनों से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रखा था। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के साथ संघर्ष समिति के सदस्यों एवं महाधिवक्ता के बीच रविवार को हुई सकारात्मक वार्ता के बाद जयपुर डीजे एडीजे के स्थानांतरण सहित अन्य प्रमुख मांगों पर सहमति बनने से संघर्ष समिति ने वकीलों से न्यायालयों में सोमवार से काम शुरू करने की अपील की है। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि हड़ताल के दौरान जिले के न्यायालयों में पक्षकारों के हितों को संरक्षित रखा गया है। अध्यक्ष ने आंदोलन के दौरान वकील समुदाय की एकजुटता के लिए जिले की सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों का आभार जताया है। उन्होंने सभी पक्षकारों से पेशी पर उपस्थित होने की अपील की है।