पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| ऑटोरिक्शा यूनियन की बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई। इस अवसर पर ऑटो का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया। न्यूनतम किराया 5 रुपए रखा गया है। अध्यक्ष नौशाद अली पाशा ने बताया कि गांधी तिराहे से चुंगी तक 5 रुपए, तिराहे से अस्पताल 6 रुपए, तिराहे से कृष्णा हॉस्पिटल 8 रुपए एवं तिराहे से महिला कॉलेज 10 रुपए किराया वसूला जाएगा। गांधी तिराहे से सोमनाथ तक 5 रुपए, तिराहे से कलेक्ट्रेट 6 रुपए, तिराहे से सहकार भवन तक 7 रुपए, तिराहे से सूर्य मंदिर तक 6 रुपए, तिराहे से गिरिराज धरण मंदिर तक 8 रुपए, डेयरी से कॉलेज तक 6 रुपए होगा। गांधी तिराहे से सैंथल मोड़ 6 रुपए एवं सैंथल बाइपास तक 8 रुपए किराया होगा।

बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। संरक्षक अरुण पंजाबी, अध्यक्ष नौशाद अली, सचिव शकील अंसारी, संयुक्त सचिव कल्याण सहाय, कोषाध्यक्ष रामहेत महावर, प्रचार मंत्री राजेंद्र कुमार, संगठन मंत्री विकास कुमार पंजाबी, कार्यकारिणी सदस्य प्रभुदयाल मौर्य, रमेशचंद रावत, रईश खान, अब्दुल सलाम, प्रहलाद योगी, दिनेश शर्मा, चरण सिंह, राजीव सब्बरवाल को चुना गया। इसी तरह टैंपो टैक्सी यूनियन की बैठक में निसार अहमद को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

दौसा. ऑटोरिक्शा यूनियन की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। बैठक में िकराया वृद्धि का निर्णय किया गया।