शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ का दिया संदेश
दौसा | राजस्थानगुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सिंह पटेल ने अपनी पुत्री की शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ का संदेश लिखाकर समाज में नई पहल की है। प्रदेशाध्यक्ष की बेटी शायर भतीजी आशा की शादी 17 फरवरी को उनके गांव मित्रपुरा में होगी। इसके लिए निमंत्रण पत्र पर उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ एवं जल बचाओ जीवन बचाओ का संदेश लिखवाया है। घटते लिंगानुपात को देखते हुए बेटियों को बचाने शिक्षित बनाने की जरूरत है। क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का बेटी बचाओ पानी बचाओ अभियान सराहनीय है।