पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामबास के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

रामबास के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंथल | थानाइलाके के ग्राम रामबास के समीप शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामबास निवासी पूनीराम मीणा (22) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पूनीराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ट्रैक्टरजेसीबी पकड़ी

दौसा |खान विभागराजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को ग्राम हरिपुरा के समीप चरागाह से अवैध मिट्टी खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली एक जेसीबी को पकड़ लिया। बाद में जेसीबी वाले ने 2 लाख रुपए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने 80 हजार 400 रुपए जुर्माना जमा करा दिया। जुर्माना वसूलकर चारों को छोड़ दिया।