भूख हड़ताल के दौरान दो की तबीयत बिगड़ी
दौसा (ग्रामीण) | ग्रामपंचायत राणोली का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर भूख हड़ताल के चौथे दिन दो जनों की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी डा. आर.के मीणा ने जांचकर दवा दी।
ग्राम पंचायत को यथावत रखने की मांग को लेकर चार दिनों से पांच पुरुष एक बालिका अर्चना मीणा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे महेंद्र सोनी राधाकिशन शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। जिनका प्राथमिक उपचार कर दवा दी गई। राधाकिशन महाराज ने कहा कि जब तक प्रशासन पंचायत को यथावत के आदेश जारी नहीं करेगा हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पूर्व सरपंच किलाण सहाय मीणा, बाबूलाल प्रजापत, नंदसिंह राजपूत , सीताराम मौजुद थे।
दौसा (ग्रामीण). राणोलीग्राम पंचायत का मुख्यालय यथावत रखने को लेकर भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर जांच करता डॉक्टर।