पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी

सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में डॉ. वी.के. गुप्ता ने छात्राओं को सफलता के तरीकों से अवगत कारया।

डॉ. गुप्ता ने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प, उत्साह, धैर्य एवं संयम की आवश्यकता पर बल दिया। सफलता के लिए समय प्रबंधन उसकी महतता को समझाया। प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा ने आज के प्रतिस्पर्धा के युग में व्याख्यान की विषय वस्तु की उपयोगिता पर बल देते हुए छात्राओं को बताया कि सफलता का कोई शॉटकट नहीं है। कठोर परीश्रम एवं दृढ़ निश्चय ही सफलता का एक मात्र रास्ता है। उपाचार्य डॉ. अशोक शर्मा, संयोजक डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।

महिला कॉलेज में मातृशक्ति सम्मेलन 11 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। 12 को छात्रसंघ के तत्वावधान में मयूरी 2015 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें एकल, एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह 13 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा।

सोलंकी मिस फ्रेशर

दौसा (ग्रामीण)| जवाहरमहिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक रमेश चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नव आंगतुक छात्राओं का स्वागत किया गया।
कॉलेज निदेशक ने कहा कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। कीर्ति सौलंकी को मिस फ्रेशर चुना गया। इस दौरान करिश्मा राठौड़, शैफाली, कोमल, पायल, मोहित खंडेलवाल, पंकज तंबोली आदि थे।