पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री पर रोष जताया

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री पर रोष जताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| नांगलराजावतान

ग्राम किशोरपुरा में पीडब्ल्यूडी द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

श्यामलाल मीणा, चिरंजीलाल राणा आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया मसाला लगाया जा रहा है। निर्माण में 12-1 का मसाला लगया जा रहा है। निर्माण में टाइल भी घटिया लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम को भी की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

नांगल राजावतान. सड़कनिर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर रोष जताते ग्रामीण।