कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं
भास्कर न्यूज | दौसा(ग्रामीण)
सूरजपुरा सरपंच सुनीता मीणा ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में कन्यादान अवश्य करना चाहिए। कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इसलिए हर आदमी को इस पवित्र कार्य में जरूर हाथ बंटाना चाहिए।
आदर्श सेवा समिति की ओर से आयोजित जनसेवा कार्य के शुभारंभ में उन्होंने कहा कि जिसने कन्यादान नहीं किया उसका जीवन निरर्थक है। सांवल राम मीणा ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करनी चाहिए। संस्था के जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने संस्था के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांवल राम मीणा कैलाश चंद्र मीणा ने दो निर्धन बालिकाओं के विवाह के लिए सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने लोगों से इस तरह के पवित्र कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर मूलचंद मीणा, रामजीलाल मीणा पप्पूराम सहित कई लोग मौजूद थे।
दौसा (ग्रामीण). बालिकाओंके विवाह के लिए सहायता राशि देते समाज सेवी।