पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक जागरूकता के लिए चार टीमों का गठन

विधिक जागरूकता के लिए चार टीमों का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | जिलास्तरपर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों, कारागृहों, बाल सुधार गृह, वृद्धाश्रमों, अस्पतालों, उत्सव मेलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, वार्डों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें जीतेंद्र तिवाड़ी, बनवारी लाल शर्मा, लल्लूराम शर्मा होंगे। इसी प्रकार अभिनंदन गुप्ता, रूपनारायण मीणा, मोहनलाल सैनी, श्रवण कुमार शर्मा, रमेश खंडेलवाल, द्वारका प्रसाद शर्मा, रमेश चंद शर्मा बजरंग लाल, शाकिर खान, घनश्याम शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा एवं हरिओम शर्मा को बनाया गया है।