पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में सीिलंग फैन गिरा, महिला जख्मी

अस्पताल में सीिलंग फैन गिरा, महिला जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. जिला अस्पताल में रविवार सुबह एक बेड पर पंखा गिर गया। उसी बेड पर जच्चा-बच्चा दोनों लेटे थे तथा सास बैठी हुई थी। सिर पर पंखा गिरने से सास घायल हो गई, जबकि जच्चा बच्चा बाल-बाल बच गए। इस सीन को देख लोगों की सांसें थम सी गईं। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हादसा सुबह करीब 9:15 बजे प्रसूता वार्ड में हुआ। फर्राशपुरा की राधा देवी की शनिवार रात डिलीवरी हुई थी। राधा देवी सुबह करवट बदलकर बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी बेड पर राधा देवी की सास मन्नो देवी बैठी हुई थी। सास मन्नो देवी बहू राधा से बात कर रही थी, जबकि बहू बच्चे का दूध पिलाने में व्यस्त थी। इस बीच बैड के ऊपर घूम रहा पंखा गिर गया। पंखा मन्नो देवी के सिर से टकराते हुए नीचे गिरा।
इस पर मन्नो के सिर, नाक, हाथ पैरों में चोट आई। पंखा गिरने की जोरदार आवाज सुनकर प्रसूता वार्ड के बाहर मौजूद परिजन अन्य लोग भी दौड़कर बेड पर पहुंचे। बेड से नीचे गिरी मन्नो देवी को उठाकर लोग तुरंत इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। एक्सरे भी कराए, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं निकली।

घटना गंभीर, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

प्रसूतावार्ड अभी नया बना है। इसमें पंखा गिरने की घटना गंभीर है। गनीमत है कि इससे कोई दुखद घटना नहीं हुई। इलेक्ट्रीशियन का अभी अस्पताल में काम चल रहा है। पंखा गिरने में क्या कारण रहे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। - डॉ.महेशशर्मा, पीएमओ,जिला अस्पताल
इमरजेंसी वार्ड में उपचार, लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं

घायल मन्नो देवी का इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया गया, लेकिन इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर में मन्नो देवी का नाम-पता दर्ज ही नहीं किया गया। इतना ही नहीं उसे इमरजेंसी वार्ड से भेजने में भी जल्दबाजी की। दूसरी ओर प्रसूता की भी 24 घंटे से कम समय में ही छुट्टी कर दी गई।