महा आरती में उमड़ी भीड़
महा आरती में उमड़ी भीड़
दौसा| नवरात्रके दौरान गांधी चौक में दुर्गा पूजा मंडप में शाम को महा आरती हुई। महा आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा मंडप में दुर्गा माता की झांकी सजाई गई। आरती में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह माता के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नई मंडी रोड दुर्गा मंदिर में भी शाम को आरती में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर में देर रात तक लोगों का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा, वहीं कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी सजाई गई।
रामवनवास पर भावुक हुए श्रोता
दौसा| बजरंगमैदान में आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति द्वारा चल रही रामलीला के दौरान दर्शकों की भीड़ बढ़ रही है। रामलीला में शनिवार रात राम वनवास का मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय पर श्रोता भाव विभोर हो गए। दशरथ-कैकेयी संवाद, कैकेयी-मंथरा संवाद की कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। राम के वनवास के दौरान राजा दशरथ मूर्छित होकर गिर पड़े। नगरवासियों की आंखों से आंसू बहने लगे।
दौसा. बजरंगमैदान पर रामलीला का मंचन करते कलाकार।
दौसा. नवरात्रपर सामूहिक पाठ करते श्रद्धालु।