पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदिरा कॉलोनी के प्लॉटों की फिर से होगी पैमाइश

इंदिरा कॉलोनी के प्लॉटों की फिर से होगी पैमाइश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिराकाॅलोनी में नगर परिषद द्वारा आबंटित प्लॉटों के रास्तों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसकी शिकायत पर रविवार सुबह एसडीएम, कोतवाल नगर परिषद आयुक्त मौके पर पहुंचे तथा लोगों से समझाइश की। बातचीत से कोई हल नहीं निकलता देख एसडीएम ने पैमाइश कराने का निर्णय लिया, जो एक-दो में किया जाएगा।

इंदिरा कॉलोनी में नगर परिषद ने 25 गुना 50 साइज के छह प्लॉट आबंटित किए थे। यह प्लॉट डी ब्लॉक में हैं। इसमें प्लॉट नंबर 31, 32, 33 तथा 50, 51 52 हैं, जो तीन-तीन की संख्या में आमने सामने हैं। इनके बीच में 30 फीट चौड़ा रोड है। उस रोड पर बैरवा समाज के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया तथा मंदिर बनाने काम चल रहा था। सूचना पर एसडीएम नाथू सिंह राठौड़, कोतवाल रामेश्वर बगडिया, नगर परिषद आयुक्त मोहन चंद बंसल मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने मौका देखा तथा लोगों से बातचीत की। बातचीत बेनतीजा रहने पर पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया। पैमाइश का काम एक-दो दिन में किया जाएगा।

रातमें दीवार बना दी थी

आयुक्तमोहन चंद बंसल ने बताया कि शनिवार रात को अतिरिक्त की सूचना मिली थी। उसी समय पुलिस बल के साथ मौके पर गए तो देखा कि बैरवा समाज के लोगों ने रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। शनिवार रात समझाइश कर काम रुकवा दिया था। रविवार सुबह गए तथा साथ में एसडीएम कोतवाल भी थे। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तथा लोगों से बातचीत की। फाइनल निर्णय पैमाइश कराने का लिया गया, जो जल्द ही किया जाएगा।