सत्यम क्लासेज में निशुल्क टेस्ट पेपर
सत्यम क्लासेज में निशुल्क टेस्ट पेपर
दौसा|सत्यमक्लासेज द्वारा एसएससी, सीजीएल ग्रुप डी पैटर्न पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रविवार को टेस्ट पेपर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को अपना आकलन करने का मौका दिया गया। टेस्ट में 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान तथा उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तरीके बताए। सत्यम क्लासेज के निदेशक महेश चांदा ने बताया कि परीक्षा पैटर्न पर होने वाला निशुल्क टेस्ट पेपर 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को एसएससी, एसजीएल ग्रुप डी की परीक्षा में आने वाले पेपरों की जानकारी हो सके और हल करने का तरीका पता लग सके। परीक्षा में उन्हीं मापदंडों को अपनाया गया, जो कि कर्मचारी चयन आयोग रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित परीक्षा पेपरों में अपनाया जाता है। उन्होंने गरीब बेसहारा वद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा देने की कटिबद्धता जाहिर की। प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अबेकसने दिए बुद्धि कौशल बढ़ाने के मंत्र
दौसा| अबेकसएजुकेशन प्रालि. की ओर से 6 से 13 साल के बच्चों की बौद्धिक कौशलता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पूनम टॉकिज में किया गया। अबेकस के प्रबंध निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि यह कोर्स संपूर्ण मस्तिष्क का विकास करने वाला है। इस कोर्स के मध्यम से बच्चों में एकाग्रता, श्रवण शक्ति, गति के साथ अचुकतों का विकास होता है। आज हम अपने शरीर एवं मस्तिष्क का समान प्रयोग नहीं कर रहे हैं। फलस्वरूप मस्तिष्क का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। अबेकस के इस कार्यक्रम में गणित के जोड़-बाकी, गुणा एवं भाग को बच्चे केल्यक्यूलेटर कंप्यूटर से तेज कर सकता है। अबेकस की न्यू मंडी रोड, सोमाथ अथवा हाउसिंग बोर्ड ब्रांच पर अध्ययनरत बालकों ने गणित के जटिल गणनओं के स्टेज पर दिखाया। उनकी गति के आगे कंप्यूटर भी मात खा गए। यह कार्यक्रम 8 भागों में विभाजित है। प्रत्येक भाग 3 माह में पूरा किया जाता है। एवं सप्ताह में एक दिन ही कक्षा लगाई जाती है। अबेकस के निदेशक पंकज गुप्ता ने 10 बच्चों का लॉटरी द्वारा चयन कर पुरस्कार वितरण किया।
न्यूज़ इनबॉक्स