पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौसा ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

दौसा ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को रावत पैलेस में हुआ।

समारोह में समाज की 198 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एस.डी. शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज ने अपनी विशिष्ट पहचान बनई है। अब आवश्यकता है िक समाज के शिक्षित युवा सामजिक जाग्रति का संकल्प लें। तथा समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।

समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें संवारने की प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैद्य हनुमान सहाय चोटिया एवं पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने कहा कि एकता का परिचय देकर ब्राह्मण समाज को अपना गौरव बहाल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण के दौर में समाज की प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं। उन्हें अपनी योग्यता का परचम लहराना चाहिए।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष कविता शर्मा, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालासहाय शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष असीम शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष निरंजन देव बोहरा एवं संयोजक वैद्य विष्णुकांत तिवाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भावना शर्मा, महामंत्री संतोष शर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक भागोती आदि मौजूद थे। जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

दौसा. ब्राह्मणप्रतिभा सम्मान समारोह में युवक को सम्मानित करते अतिथि।

दौसा. ब्राह्मणमहासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एस.डी. शर्मा प्रतिभा को सम्मानित करते हुए।

दौसा. ब्राह्मणप्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित लोग।