पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यकार राजेन्द्र यादव आजाद सम्मानित

साहित्यकार राजेन्द्र यादव आजाद सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| हरियाणासाहित्य अकादमी पंचकूला इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय मीरपुर एवं बाबूलाल मुकुंद गुप्त पत्रकारिता तथा साहित्य संरक्षण परिषद रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय मीरपुर में बाबूलाल मुकुुंद गुप्त की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के व्यंग्यकार राजेंद्र यादव आजाद को सम्मानित किया गया।

राजेन्द्र यादव को गुप्त पर क्षणिकाएं नामक पुस्तक लिखने पर हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के पूर्व निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा, हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति के अध्यक्ष हरिराम रार्य, इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय के कुलपति महेंद्र कुमार एवं विजय सहगल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

दौसा. राजेंद्रयादव को सम्मानित करते अतिथि।