- Hindi News
- रोडवेजकर्मियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
रोडवेजकर्मियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
दौसा | सरकारद्वारा रोडवेज के राष्ट्रीयकृत मार्गों को अराष्ट्रीयकृत कर यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर प्राइवेट बसों को रोडवेज की बसों के समानांतर चलाने तथा रोडवेज बस स्टैंडों को आधुनिकीकरण के नाम पर प्रस्तावित राजस्थान राज्य बस अड्डा प्राधिकरण के अधीन देने के विरोध में राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की ओर से शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
संयोजक संतोष छैला ने बताया कि संयुक्त मोर्चा की ओर से रोडवेज बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय बस स्टैंड पर यात्रियों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के शुभारंभ पर शिवराज सिंह, जमील अहमद, सुरेश गुप्ता, सूरजमल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रवणलाल बैरवा, कैलाश मीणा आदि उपस्थित थे।
दौसा. रोडवेजके निजी करण के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाते कर्मचारी।