पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांडारेज अस्पताल में ग्रामीणों का हंगामा

भांडारेज अस्पताल में ग्रामीणों का हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। भांडारेज अस्पताल में रविवार सुबह चिकित्सक नहीं मिलने पर एक महिला आधा घंटे तक तड़पती रही। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। जब किसी ने सुध नहीं ली तो परिजनों ने सीएमएचओ कलेक्टर से शिकायत की।

सीएमएचओ के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे चिकित्सक ने अपनी ड्यूटी स्वाइन फ्लू टीम में होने की बात कहकर इलाज करने से मना कर दिया, जिससे मरीजों परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया तथा सीएमएचओ को मौके पर बुलाने की मांग की।
बाद में ब्लाॅक सीएमएचओ संदीप शारदा, सरपंच रामजीलाल खटीक, पूर्व वार्ड पंच सीताराम खटीक पहुंचे। लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीडि़ता टीकम देवी गुर्जर के पति ने बताया कि चिकित्सक नहीं मिलने पर क्वार्टर से कंपाउंडर बुलाए। चिकित्सक ने फोन पर ही पीडि़ता को दौसा ले जाने की बात कही।
उसके बाद पीडि़ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। सरपंच रामजीलाल खटीक ने बताया कि डॉक्टर मुख्यालय पर नहीं रहते। ब्लाॅक सीएमएचओ संदीप शारदा का कहना है सीएससी प्रभारी तीन दिन से बिना सूचना अनुपस्थिति मिले, जिसे स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ.अभिषेक जैन का कहना है कि मेरी ड्यूटी स्वाइन फ्लू टीम में थी।