पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंस सदस्य भाजपा पदाधिकारियों की कार पर फायर करने का मामला दर्ज

पंस सदस्य भाजपा पदाधिकारियों की कार पर फायर करने का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | पंचायतसमिति सदस्य को लेकर रही भाजपा पदाधिकारियों की कार पर शुक्रवार देर शाम हाज्या का बास के समीप फायरिंग करने कार में तोडफ़ोड़ करने के मामले में रविवार को सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार बलबीर बंशीवाल ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम को कुंडल से पंस सदस्य जगदंबा देवी को लेकर कार से दौसा में विधायक से मिलने रहे थे। खड़का में भूरे रंग की क्वालिस कार उनके पीछे लग गई। प्रेमपुरा बांध के पास पहुंचे तो आरोपियों ने बोलेरो तवेरा कार आगे लगा दी। आरोपियों के हाथ में बंदूक थी। आरोपी फायर करने लगे तो वे बचकर कार हाज्या का बास की ओर कच्चे रास्ते में ले गए। पीछा कर रहे आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की। नीरज चौहान को अपनी गाड़ी में पटककर भांडारेज की ओर ले गए। गाड़ी धीमी होने पर नीरज चौहान कूदकर गया। आरोपी 10 हजार रुपए छीन ले गए। गौरतलब है कि इस घटना में पंस सदस्य जगदंबा देवी घायल हो गई थी।