पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीताराम निर्विरोध उपजिला प्रमुख

सीताराम निर्विरोध उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। कांग्रेस के सीताराम मीणा को निर्विरोध उपजिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। 29 सदस्यीय जिला परिषद में चार सीटों पर सिमटी भाजपा उपजिला प्रमुख के लिए प्रत्याशी ही नहीं उतार सकी। एक ही नामांकन होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने मीणा को उपजिला प्रमुख पद पर निर्वाचन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक एक ही प्रत्याशी (मीणा) का नामांकन प्राप्त हुआ। चुनाव के मद्देनजर जिला परिषद परिसर बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कलेक्ट्रेट चौराहे से सोमनाथ चौराहे तक यातायात बंद रखा गया। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया गया।

क्रॉसवोटिंग के बाद हिम्मत टूटी

उपजिला प्रमुख के लिए भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी। जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी के चार सदस्य होने के बावजूद 3 ही मत मिलने से पार्टी पर क्रॉस वोटिंग का दाग लग गया। उपजिला प्रमुख चुनाव में भी ऐसी स्थिति होने के डर से भाजपा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतर सका।

कांग्रेस की मंजू ने भाजपा की रेखा को दो मतों से हराया

दौसा | दौसा पंचायत समिति में रविवार को हुए चुनाव में उपप्रधान पद पर कांग्रेस की मंजू मीणा विजयी हुई। मंजू मीणा ने भाजपा की रेखा कुमारी गुर्जर को 2 मतों से हराया। 25 सदस्यों में से कांग्रेस की मंजू मीणा को 13 एवं भाजपा की रेखा कुमारी गुर्जर को 11 मत मिले। एक मत रिजेक्ट हो गया।
रिटर्निंग अधिकारी संतोष गोयल ने मंजू को उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया। रिटर्निंग अधिकारी ने मंजू मीणा को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 4 निर्दलीय सदस्य चुने गए थे।

यूं आए सदस्य

उपप्रधान के चुनाव लिए दोपहर 3 बजे मतदान शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले एक सदस्य अकेला ही मतदान करने पहुंचा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रेखा कुमारी गुर्जर सहित 9 सदस्य एक साथ मतदान करने आए। बाद में दो सदस्य मतदान करने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू मीणा सहित 11 सदस्य एक साथ आए। उनके साथ प्रधान दीनदयाल बैरवा भी थे। इसके बाद दो और सदस्य मतदान करने पहुंचे।

जांचके बाद दिया प्रवेश

उपप्रधान के चुनाव में भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहा। पंचायत समिति रोड पर बेरिकेडिंग रही। पंचायत समिति में जांच के बाद सदस्यों को ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान डीएसपी राजेंद्र त्यागी, कोतवाल रामेश्वरलाल बगडिय़ा, सैंथल थानाधिकारी कृष्ण कुमार, एसआई संजय गोदारा सहित आरएसी पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जीत का जश्न

उपप्रधानपद पर मंजू मीणा विजयी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर खुशी जताई। उन्होंने फूलमाला भेंटकर स्वागत किया।

लवाण में भाजपा के राजेश उप प्रधान

दौसा ग्रामीण | लवाणपंस के उप प्रधान पद पर भाजपा के राजेश मीणा एक मत से विजयी घोषित किए गए। राजेश को 12 कांग्रेस के रामधन को 11 मत मिले। एसडीएम शशि अग्रवाल ने नव निर्वाचित उप प्रधान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इधर, ममता गांगड़िया के प्रधान बनने पर लोगों ने रविवार को मिठाई बांटकर खुशी जताई। मानसिंह धीरावत ने बताया कि लवाण पंचायत समिति में पहली प्रधान कांग्रेस की बनने से लोगों में खुशी हैं।
कोटापट्‌टी में रोहीताश मीणा मिठालाल कोटा ने गांगड्या की जीत पर लड्‌डू बांटकर खुशी जताई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति घम्मनसिंह गुर्जर रायसिंह ढिगारिया ने कहा कि गांगड्या की जीत से पंचायत समिति क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। उन्होंने इस जीत का श्रेय पूर्व मंत्र मुरारीाल मीणा को दिया है।

बासड़ा में जश्न, खुशी में आतिशबाजी

राजेश मीणा के उपप्रधान बनने से उनके गांव बासड़ा में जश्न का माहौल है। सोमवार सुबह से ही ग्रामीण उपप्रधान पद पर टकटकी लगाए हुए बैठे थे। शाम को जैसे ही राजेश की जीत की घोषणा हुई तो लोगों ने खुशी में आतीशबाजी की।
तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। खुशी में लोग एक-दूसरे को गोद में उठा लिए तथा अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। भाजपा की पंचायत समिति सदस्य की मात्र छह सीटे थे, जबकि कांग्रेस की 12 सीटे होते हुए भी उपप्रधान की सीट भाजपा की झोली में जाने से लवाण पंचायत समिति में भाजपाइयों ने खुशी जताई तथा इसे बड़ी जीत मानते हुए लड्‌डू बांटे।