पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े चार हजार को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

साढ़े चार हजार को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | गिरिराजधरण सेवा संस्थान एवं आयुर्वेद विभाग की ओर से रविवार को लोगों को स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

गिरिराज धरण मंदिर में काढ़ा पिलाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान चार हजार 500 लोगों को निशुल्क काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा अधिकारी गणपत नारायण शर्मा, वैद्य श्यामसुंदर शर्मा, कंपाउंडर लल्लूराम शर्मा, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा ने सहयोग किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता, सचिव द्वारका टटार, हीरालाल गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सोमनाथ नगर में भी प्रतिदिन स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। वैद्य रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 11 बजे सनराइज पब्लिक स्कूल में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया जाएगा।

भांडारेज-कुंडलढिगारिया में भी पिलाया काढा

दौसा (ग्रामीण) | राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांडारेज कुंडल आयुर्वेद औषधालय ढिगारिया में रविवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। ढिगारिया के प्रभारी वैद्य गणपत लाल शर्मा ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति से स्वाइन फ्लू का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में इसका कारगर इलाज संभव है, लेकिन इसके साथ ही सजगता भी जरूरी है। भांडारेज के प्रभारी वैद्य हरीश शर्मा ने गिलोय को भी फायदेमंद बताया। काली पहाड़ी के प्रभारी वैद्य शिवचरण शर्मा ने तुलसी, कालीमिर्च, अदरक, काला नमक और नींबू के रस का काढ़ा पीने की सलाह दी।

दौसा. गिरिराजधरण मंदिर में रविवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पीते लोग।

दौसा (ग्रामीण). स्वाइनफ्लू की दवा देती चिकित्सा टीम।