स्वाइन फ्लू : 8 रोगी और मिले
जिलेमें स्वाइन फ्लू के आठ रोगी और मिले हैं। एक साथ आठ मरीजों के स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई है।
जिला चिकित्सालय से भेजे गए सैंपलों में सात मरीजों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। राहुवास निवासी गीता शर्मा (50) के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गीता शर्मा को परिजनों ने 5 फरवरी को जिला अस्पताल में दिखाया। इस दौरान उसका सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा। शनिवार देर शाम उसके स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इस पर उसे जयपुर रेफर कर दिया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ब्लाक सीएमएचओ डॉ. संदीप शारदा ने बताया कि बादाम मीणा (24) निवासी मांडेड़ा 2 फरवरी को बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुई। 5 फरवरी को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शनिवार देर शाम जयपुर से उसके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। इस पर उसे रात को ही जयपुर रेफर कर दिया। पूर्विया मोहल्ला निवासी नरेश सोनी के भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह बीमार होने पर 3 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। 4 फरवरी को सैंपल जांच के लिए भेजा। शनिवार को उसके स्वाइन फ्लू आने पर जयपुर रेफर कर दिया। एसएमएस अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को उसको छुट्टी दे दी। नागोरी मोहल्ला निवासी वसीम के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया था। उपचार के बाद रविवार को उसकी छुट्टी हो गई। मोनू सैनी (12)निवासी सिंडोली के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने परिजनों को उसका जयपुर उपचार कराने की सलाह दी है। अमित गुर्जर निवासी गाजीपुर के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसने 4 फरवरी को एसएमएस अस्पताल में जांच कराई। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आई। उसका उपचार चल रहा है। नांगल बोहरा निवासी केसर मीणा के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। उसने 5 फरवरी को जिला चिकित्सालय में दिखाया। जयपुर भेजे सैंपल में उसके स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसका उपचार चल रहा है। इधर चिकित्सा टीमों ने मरीजों के गांव पहुंचकर आसपास के घरों का सर्वे किया। इस दौरान परिवार के लोगों को टेमि फ्लू दी गई।
भांडारेजकस्बे में भी मिला एक मरीज
दौसा (ग्रामीण) |भांडारेज कस्बेमें स्वाइन फ्लू का एक रोगी मिला है। प्रीतम सैनी के स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची तथा आसपास के घरों का सर्वे किया। टीम ने उसके परिवार के लोगों को टेमि फ्लू दी। प्रीतम का उपचार चल रहा है।
दौसा. जिलाअस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।