सीसी सड़क की जांच के लिए ज्ञापन सौंपा
दौसा (ग्रामीण) | ग्रामपंचायत धनावड़ के ढिगारिया टप्पा गांव मे एसएफसी योजना के तहत सीसी सड़क के मामले की जांच कराने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
सुरेश चन्द्र, तुलसीराम, देवीसहाय नरेन्द्र गुर्जर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि एसएफसी योजना के तहत ढिगारिया टप्पा देवीसहाय महावर के मकान से गुर्जर मोहल्ला तक करीब ढाई लाख रुपयों की लागत से सीसी सड़क स्वीकृत हुई थी स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत ने मोरम तो डाल दी लेकिन आज तक सीसी सड़क का निर्माण नही कराया गया है। महेश कुमार इन्द्रराज सिंह ने बताया कि सीसी सड़क बनाए बिना ही ग्राम पंचायत ने 30 दिसंबर को निर्माण कार्य पूर्ण का बोर्ड लगा दिया लेकिन मौके पर आज भी निर्माण नही हुआ है सरपंच नंदलाल बैरवा का कहना है स्वीकृत कार्य पूरा करा दिया गया है लोग झूठी शिकायत कर रहे है।