पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस प्रांतों के युवाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

दस प्रांतों के युवाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयएकता शिविर का उद्‌घाटन सोमवार को प्रिंस पैलेस में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आए युवाओं ने अपनी संस्कृति की झलक बिखेरी। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय एकता का नजारा दिखाई दिया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, सिक्किम के 150 युवा प्रतिभागियों ने शिविर में हिस्सा लिया। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम कैलाश चंद शर्मा थे। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक कार्य करने एवं राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। पीजी कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की। राधेश्याम, बुद्धिराजा, डॉ. आर.डी. शर्मा, जिला खेल अधिकारी मोहनलाल सैनी, जिला युवा समन्वयक एस.पी. कौशिक, लेखाकार महेश जैमिनी, शिवचरण रावत, सीताराम दायमा, इंद्रजीत प्रभाकर, मनमोहन शर्मा, जीतेंद्र गुर्जर, मुकेश होदायली, नाहर सिंह गुर्जर, पवन सैनी, किरण शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. रामवीर सिंह चौधरी ने किया।

नईतकनीक अपनाएं

महिलाकॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में सेमिनार हुई। सेमिनार में डॉ. सी.पी. महेंद्रवारिया ने छात्राओं को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज विज्ञान एवं तकनीक ने हमारी कृषि एवं उद्योगों को विश्व बाजारों से जोड़ दिया है। हमें सफल होना है, तो उत्पादन के सभी क्षेत्रों में नई तकनीक को अपनाना होगा। डॉ. शौकत अली ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

दौसा. राष्ट्रीयएकता शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती युवतियां।