पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ आज से स्कूलों में पिलाई जाएगी दवा

डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ आज से स्कूलों में पिलाई जाएगी दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ आज से स्कूलों में पिलाई जाएगी दवा

दौसा|जिलेमें कृमि नियंत्रण डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी को सुबह 11 बजे राउमावि रेलवे स्टेशन में होगा। सीएमएचओ डॉ. गोपाल सैनी ने बताया कि 10 से 13 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अभियान के अंतर्गत बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को दवा की गोली दी जाएगी। अनामांकित अनुपस्थित विद्यार्थियों को यह दवा 13 फरवरी को स्कूलों में दी जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामफल मीणा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को 5 एमएल एवं 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 एमएल दवा की खुराक पिलाई जाएगी तथा 1 वर्ष से छोटे बीमार बच्चों को दवा नहीं देने एवं कृमि नियंत्रण की दवा बच्चों को भोजन करने के बाद ही देने के निर्देश दिए।