पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थायी रैन बसेरों का निर्माण शुरू

स्थायी रैन बसेरों का निर्माण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| नगरपरिषद कार्यालय परिसर स्थाई रैन बसेरा का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर 30 लाख रुपए की लागत आएगी। नगर परिषद ने कार्यालय परिसर में नेहरू पार्क के समीप रैन बसेरा का निर्माण शुरू किया है। भवन में दो हॉल, किचन, शौचालय कार्यालय बनेगा। हॉल महिला पुरुषों के अलग-अलग बनाए जाएंगे। इनमें पानी की सुविधा भी की जाएगी। स्थाई रैन बसेरा बनने के बाद गरीब बेसहारा लोगों को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। शहर में रेलवे स्टेशन के समीप एक रैन बसेरा संचालित है। अब दो रैन बसेरा और बनने के बाद गरीब असहाय लोगों को रात को ठहरने की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद के आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि कोतवाली परिसर में भी रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसके लिए निर्माण शुरू कर दिया।

दौसा. नगर परिषद में रैन बसेरा का काम शुरू।