वनकर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
वनकर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
दौसा| वनविभाग श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष रामरूप गुर्जर ने उपवन संरक्षक को ज्ञापन देकर वन कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि संघ से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निराकरण नहीं होने से वनकर्मियों में रोष है। मांगें नहीं मानी तो िजला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।