पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदस्थापित शिक्षकों को वेतन की मांग

पदस्थापित शिक्षकों को वेतन की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|राजस्थान शिक्षकसंघ प्रगतिशील के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर पद स्थापित शिक्षकों को वेतन की मांग की। जिला मंत्री अखिलेश शर्मा ने बताया कि अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक पद पर अलग-अलग विषयों में नव पदोन्नत शिक्षकों को अधिकतर को रमसा मद में लगाया गया था। शिक्षकों ने कार्यग्रहण भी कर लिया, लेकिन वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन नहीं िमलने से उनकी स्थिति खराब हो गई है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। स्कूलों में पद रिक्त होने के बावजूद प्रधानाध्यापकों का कहना है कि रमसा मद में पद होने पर ही वेतन आहरण संभव है। उन्होंने शिक्षकों के वेतन आहरण आदेश करने की मांग की है। डीईओ ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही वेतन दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राकेश नागर, कमलेश पटेल, बसंती लाल गुर्जर, कालूराम आदि थे।