पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस के मरीज की जयपुर में मौत

स्क्रब टाइफस के मरीज की जयपुर में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | स्क्रबटाइफस के एक मरीज की जयपुर में एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। कालवान निवासी सूरज कुमार को 23 सितंबर को जयपुर रेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। जिले में स्क्रब टाइफस का एक और मरीज मिला है। अब तक एक सप्ताह में 8 मरीजों के स्क्रब टाइफस बुखार की पुष्टि हो चुकी है। इसके चलते चिकित्सा विभाग में खलबली मची हुई है।

नांदरी निवासी रेखा मीणा (18) गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुई है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आर.डी. मीणा ने बताया कि रेखा के स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखने पर गुरुवार को सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा। शुक्रवार को उसके स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। परिजन उसको जयपुर ले गए। गौरतलब है कि गुरुवार को रामखिलाड़ी मीणा निवासी कालवान सीकरी के भी स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। उसको जिला अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया।