- Hindi News
- मां के साथ जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
मां के साथ जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
दौसा | लवाणथाना इलाके में ग्राम कोटापट्टी के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लक्की (12) पुत्र रमेशचंद बैरवा निवासी बांसखो मां के साथ जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे लक्की की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
िपकअपकी टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी
नेशनलहाइवे 11ए पर ग्राम बापी के समीप शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार दो जने घायल हो गए। सैंथल थानाधिकारी अशोक कुमार सोनी ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार सीताराम बैरवा गजानंद रैगर उर्फ पिंटू निवासी खुरी कलां घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सड़कपार करती महिला कार की चपेट में आई
दुब्बी | नेशनलहाइवे 11 पर भोजपुरा के समीप शुक्रवार को सड़क पार करती महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम भोजपुरा की गंगा देवी प|ी रामचंद्र की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कैंटरकी टक्कर से ट्रॉली पलटी
दौसा | कलेक्ट्रेटचौराहे के समीप बाइपास रेलवे ओवर ब्रिज पर केंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। केैंटर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ निकल गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के चोट नहीं आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।