- Hindi News
- खंडेलवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल
खंडेलवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल
दौसा| जिलाखंडेलवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को यशोधरा लॉन में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि दौसा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी, गिरिराज धरण ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता होंगे। महामंत्री हजारी लाल गुप्ता ने बताया कि वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, गोपीशंकर चौधरी, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, रामेश्वरी देवी रावत, गणपतलाल बड़ाया, गुबालचंद झिंगानिया, गायत्री बड़ाया, हंसराज चौधरी, बनवारी लाल ठाकुरिया विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे।