पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जरों का कूच आज

गुर्जरों का कूच आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी. आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलनकारी गुर्जर महापड़ाव स्थल से कूच करेंगे। सुबह 10 बजे आंदोलन के मुखिया कर्नल बैसला मूवमेंट की दिशा और आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।
उधर, सोमवार को दूसरे दिन भी गुर्जरों ने टोडाभीम के कटारा अजीज गांव में महापड़ाव जारी रखा। रणनीति तय करने और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

कर्नल बैसला ने सोमवार को महापड़ाव स्थल से कूच किए जाने का ऐलान करने से पहले सभी की राय जानी। वे भीड़ के बीच पहुंचे और अगले कदम के बारे में सुझाव जाने। इसके बाद मंच पर संघर्ष समिति प्रमुख पटेलों की करीब आधा घंटे तक बैठक हुई।
विचार-विमर्श के बाद बैसला ने मंगलवार को होने वाले कूच की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को ऐतिहासिक उपस्थिति रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात पड़ाव रहेगा और मंगलवार सुबह 10 बजे बाद कूच होगा। उधर, महापड़ाव को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे।

समाज के शहीदों की शहादत पर राजनीति करें

दौसा| कटारा अजीज गांव में रविवार को महापड़ाव के दूसरे दिन सोमवार को गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने खेड़ला हिंगोटिया में बैठक की। इसमें अपने ही समाज के नेताओं को परामर्श दिया कि वे 72 \\'शहीदों\\' की शहादत पर राजनीति नहीं करें। साथ ही सरकार को चेताया कि गुर्जरों को आंदोलन के लिए मजबूर नहीं करे। सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किया वादा पूरा करे।