खेती में जैविक खाद अपनाने पर िदया बल
भास्कर न्यूज | नांगल राजावतान
ग्रामसवाईपुरा में सोमवार को हनुमान ग्राम विकास समिति दौसा कट्स संस्थान के तत्वावधान में जैविक खाद जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में किसानों को जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी तथा कीटनाशक दवाओं से नुकसान के बारे में बताया गया। शिविर में किसानों को जैविक खाद अपनाने पर बल दिया गया।
इस मौके पर संस्था के निदेशक ओ.पी. पारीक, कृषि अधिकारी कैलाश चंद शर्मा, कट्स के प्रतिनिधि डाक्टर सक्सेना ने किसानों को जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी। इस मौके पर द्वारका प्रसाद शर्मा, हनुमानसिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
नांगल राजावतान. शिविरमें महिला को पुरस्कृत करते अधिकारी।