स्क्रब टाइफस का फिर मिला मरीज
दौसा | स्क्रबटाइफस के एक और मरीज की पुष्टि हुई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ.आर.डी. मीणा ने बताया कि पंखीलाल (25) निवासी राजपुर बाड़ा करौली रविवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती हुआ है। स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखने पर उसकी जयपुर में जांच कराई। सोमवार को पंखीलाल के स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। रविवार को भी रामकेश योगी निवासी जौपाड़ा के भी स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है।