पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्यारों को बेनकाब करें एसपी

हत्यारों को बेनकाब करें एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण). मालावास गांव में युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार आधा दर्जन गांवों के पंच पटेलों की बैठक हुई।

बैठक में लोगों ने पुलिस द्वारा 11 दिनों बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर नाराजगी जताई। 19 सितंबर को राणोली के समीप तलाई में पेड़ पेड़ पर लटका शव मिला था मालावास , गुर्जर बैराड़ा, देवरी, शेखपुरा, सराय, आमटेड़ा, देवनवाड़ा के पंच पटेल मालावास में पंहुचे पूर्व सरपंच प्रभुदयाल मीना ने बताया कि थानाधिकारी ने मामले का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया था। मोबाइल काल डिटेल के संदिग्ध लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर उन्हें संरक्षण दे रही है

लाला गुर्जर ने कहा नामजद आरोपी से पूछताछ नहीं कर उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। रामकिशोर, जैनाराम, रामप्रसाद, कैलाशचन्द्र मीना ने बताया जिला अस्पताल से युवक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामले का खुलासा करने की बात कही थी प्रभाती लाल मीना, प्रहलाद, किशनलाल मीना, कमलेश मीना ने बताया कि हत्या की साजिश में फोन पर हुई बात के सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराने पर भी आरोपियों को थाने तक नहीं बुलाया गया है।

पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने में लगी हुई है शीघ्र मामले का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। बाद मे सैकड़ों लोग जीपों, ट्रैक्टरों में भरकर एसपी को ज्ञापन देने रवाना हुए।