विभिन्न चीजे बनाने की विधि बताई
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
रासीमाविबाणे का बर खेडा़ में समाजोपयोगी एवं समाज उत्पादक शिविर का समापन हुआ।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जीवन शंकर शर्मा ने कहा कि शिविर में सीखे ज्ञान को छात्र स्वयं का रोजगार स्थापित करने में काम ले तथा दूसरों का मार्गदर्शन भी करें। नोडल अधिकारी गिर्राज प्रसाद गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को देश हित के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक बाबूलाल गुर्जर ने संस्कृति की रक्षा में योगदान देने को कहा। कैलाश चंद्र शर्मा ने बालकों को अमृतधारा, मोमबत्ती, बाम, चाक, साबुन, अगरबत्ती, सोडा एवं शैंपू बनाने की विधि बताई। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया। रामावि काली पहाडी़ में शिविर प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा की अध्यक्षता में समापन हुआ। कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वयं सेवकों को सेवाभाव से कार्य करना चाहिए। राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने स्वच्छता को जीवन में उतारने की सीख दी बालकों ने स्कूल गांव में साफ-सफाई की। साथ ही स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता उतनी ही जरूरी है जितनी जीवन के लिए हवा-पानी। मेहंदी, निबंध, वाद विवाद, नारे लेखन के विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस दौरान सुभाष चंद गुप्ता, विश्राम गुर्जर, कपिल मोहन शर्मा, काशीराम, एकता मीणा एवं मीना मीणा थे।
दौसा (ग्रामीण). शिविरके समापन पर छात्रों को जानकारी देते अतिथि।