पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध में अनशन

रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध में अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. नगरपरिषद में अनशन पर बैठे लोग।

पांच जनों ने नगर परिषद पर शुरू की भूख हड़ताल

कार्यालयसंवाददाता | दौसा

इंदिराकॉलोनी में सार्वजनिक रास्ते का अतिक्रमण नहीं हटाने के विरोध में पीडि़तों ने मंगलवार को नगर परिषद पर आमरण अनशन शुरू कर दिया।

आमरण अनशन पर बैठे सरोज देवी वर्मा, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार मीणा, आकाश सूरज ने बताया कि दो माह पूर्व इंदिरा कॉलोनी में कुछ लोगों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर चारदीवारी का निर्माण करा दिया। रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कोर्ट की शरण ली, जिस पर कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण के कारण आने जाने की समस्या हो गई है। पीड़ितों का कहना है कि अतिक्रमण नहीं हटाने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

84संस्था प्रधानों को नोटिस

दौसा| सत्र2012-13 2013-14 की छात्रवृति के संबंध में उपयोगिता प्रमाण पत्र पेश नहीं करने पर 84 संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही अविलंब प्रमाणित प्रति भिजवाने के सिलसिले में पाबंद किया है। एडीईओ मा. दुर्गाप्रसाद भारद्वाज ने बताया कि उक्त दो सत्रों की छात्रवृति का भुगतान छात्रों को बैंक खातों के माध्यम से कर भुगतान रसीद मय उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने थे, लेकिन 84 संस्था प्रधानों नहीं किए।