- Hindi News
- जिले में भाजपा के दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
जिले में भाजपा के दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
दौसा ग्रामीण | भाजपाकार्यकर्ताओं की जिला प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा की अध्यक्षता में गढ़ में बैठक हुई। बैठक में जिले में दो लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक के दौरान रामकिशोर मीणा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के सदस्य बनाए। उन्होंने बताया कि जो जिला 20 फरवरी से पूर्व 2 लाख भाजपा के सदस्य बनाएगा उसके मुख्य कार्यकर्ता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ चाय पीने का मौका मिलेगा। इस अवसर वर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पंचायतचुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वन
प्रदेशभाजपा उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शहरों के बाद गांवों में भाजपा का परचम लहराने के लिए पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
दौसा ग्रामीण. भाजपाके सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी।