- Hindi News
- वेतन निर्धारण एक साथ कराने एरियर भुगतान की मांग
वेतन निर्धारण एक साथ कराने एरियर भुगतान की मांग
राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनंत कुमार शर्मा के नेतृत्व में डीईओ प्रा. पुरुषोत्तम शर्मा से मिला तथा अगस्त-2014 से नवंबर तक (4 माह) स्वीकृत एसीपी के आदेशानुसार एक साथ वेतन निर्धारण कराकर एरियर भुगतान की मांग की।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि एसीपी स्वीकृति के जारी आदेशानुसार शिक्षकों के वेतन निर्धारण कर प्रति संबंधित अध्यापकों को भी उपलब्ध करानी थी, लेकिन बीईईओ आदेश की प्रति शिक्षकों को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस पर जिलाध्यक्ष ने डीईओ प्रा. के सामने आपत्ति दर्ज कराई तथा कहा कि बीईईओ एसीपी स्वीकृति आदेशों में अंकित सभी अध्यापकों के वेतन निर्धारण के आदेश एक साथ जारी नहीं कर सूची में चुनिंदा अध्यापकों के वेतन निर्धारण आदेश जारी कर एरियर बिल बनाकर भुगतान कर रहे हैं। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। अत: एक साथ वेतन निर्धारण कराकर एरियर का भुगतान कराया जाए।