पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

दौसा| भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे वीर हनुमान मंदिर में होगी। जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी ने बताया कि सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर इस बैठक में जिला प्रभारी रामकिशोर मीणा, अशोक लाहोटी, सांसद हरीश मीणा, विधायक शंकर शर्मा, अलका सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश हुड़ला, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल मौजूद रहेंगे। जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल के संयोजक, सह संयोजक भाग लेंगे।

बसवा|भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को शाम 4 बजे एवीएम स्कूल में होगी। यह जानकारी भाजपा बसवा के महामंत्री मांगीलाल सैनी ने दी।

विधायकआपके द्वार शिविर

मंडावर| ग्रामउकरूंद में बुधवार को विधायक आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला बिजली, पानी, सड़क सहित अनेक समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ग्रामपंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं

सिकराय| पंडितदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में लाभार्थियों के चयन को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ सोनिया सिंघल ने बताया कि ग्राम सभाओं में सभी सचिवों को ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए है।

नोडलप्रधानाध्यापकों की बैठक

सिकराय| ब्लॉकके अधीनस्थ समस्त नोडल प्रधानाध्यापकों की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी बीईईओ राजेंद्र मीणा ने दी।

तहसीलउपखंड भवन जीएसएस का शिलान्यास

नांगल राजावतान| कस्बेमें तहसील भवन का शिलान्यास बुधवार को विधायक शंकर शर्मा करेंगे। एसडीएम शशि अग्रवाल ने बताया कि विधायक ग्राम लाड़ली का वास में 33 केवी जीएसएस का भी शिलान्यास दोपहर 12 बजे करेंगे।

जिले में आज