भूमि विवाद में संघर्ष, 11 घायल
भूमिविवाद में भाई ही भाई के खून का प्यासे हो गए। खवारावजी की बड़ी वाली ढाणी में शुक्रवार सुबह दो भाइयों के परिजनों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार कंचन और कन्हैया सैनी के परिजनों के बीच शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष हुआ। दोनों की करीब 10 बीघा विवादित जमीन है, जिस पर एक हैंडपंप लगा है। सुबह हैंडपंप पर कंचन के छोटे बेटे की बहू पानी लेने गई थी। इसका कन्हैया सैनी के परिजनों ने विरोध किया। इस बात को लेकर कंचन और कन्हैया दोनों भाइयों के परिजनों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायलजिन्हें भर्ती कराया
जिलाचिकित्सालय परिसर स्थित पुलिस चौकी के कांस्टेबल चेतराम ने बताया कि खूनी संघर्ष में कंचन सैनी पक्ष का पप्पू (35) पुत्र कंचन सैनी, घमंडी (25) पुत्र कंचन, पायलट (27) पुत्र कंचन, तुलसी देवी, काली देवी कंचन सैनी घायल हुए, जबकि कन्हैया पक्ष का मंगल राम (55) पुत्र गोवर्धन, कन्हैया (60) पुत्र गोवर्धन, छोटे लाल (20) पुत्र मंगल राम, बच्ची देवी (55) प|ी कन्हैयालाल छोटी देवी (45) प|ी मंगल राम घायल हुए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कार्यालय संवाददाता | दौसा