पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगिता में विजेताओं को दिए पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेताओं को दिए पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं.नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक शंकर शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पीजी कॉलेज में कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्व विद्यालय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक पाने वाले भूपेंद्र सिंह गुर्जर, तीरंदाजी में कांस्य रजत पदक पाने वाले राहुल रावत कुश्ती सुपर हैवीवेट में कांस्य पदक पाने वाले दीपक शर्मा को सम्मानित किया। खेल प्रभारी डॉ. देववृत शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपाचार्य डॉ. एस.डी.शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में प्राचार्य डॉ. अमिता गिल कॉलेज के व्याख्याता मौजूद थे।

प्रतियोगितामें रहे विजेता

प्रतियोगितामें छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम अंजू मीणा, द्वितीय मनीषा यादव, तृतीय पूजा रैगर, 200 मीटर में प्रथम अंजू मीणा, द्वितीय निरमा मीणा तृतीय ममता कजोरिया, 400 मीटर में प्रथम ममता कजोरिया, द्वितीय पिंकी कुम्हार तृतीय अंजू मीणा, लंबी कूद में प्रथम अंजू मीणा, द्वितीय पिंकी कुम्हार तृतीय मनीषा यादव, ऊंची कूद में प्रथम मनीषा यादव, द्वितीय अंजू मीणा तृतीय निशा मीणा, गोला फेंक में प्रथम निरमा कुमारी मीणा, द्वितीय अनिका मीणा तृतीय स्थान पर पिंकी कुम्हार रही। छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम सतीश शर्मा, द्वितीय कपिल योगी तृतीय राहुल सैन, 200 मीटर में प्रथम सतीश शमा लवकुश जाट, द्वितीय राहुल सैन, 400 मीटर में प्रथम सतीश शर्मा, द्वितीय लवकुश जाट तृतीय ओमप्रकाश डोई, 800 मीटर में प्रथम तिलक सैन, द्वितीय पिल योगी तृतीय शेर सिंह गुर्जर, 1500 मीटर में प्रथम तिलक सैन, द्वितीय कृष्णवीर चौधरी तृतीय शेर सिंह गुर्जर एवं 5 हजार मीटर दौड़ में प्रथम कपिल योगी, द्वितीय हीरालाल महावर तृतीय रामकेश गुर्जर, गोला फेंक में प्रथम हिम्मत सिंह गुर्जर, द्वितीय पृथ्वीराज मीणा तृतीय प्रशांत कुमार, तश्तरी फेंक में प्रथम सोनू राजोरिया, द्वितीय हिम्मत सिंह गुर्जर तृतीय हीरालाल महावर, भाला फेंक में प्रथम हीरालाल महावर, द्वितीय चंद्रशेखर बैरवा तृतीय हिम्मत सिंह गुर्जर, ऊंची कूद में प्रथम पुष्पेंद्र मीणा, द्वितीय विकास मीणा तृतीय राहुल सैन, लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम विनोद कुमार योगी, द्वितीय मांगीलाल बैरवा तृतीय स्थान पर सतीश शर्मा रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र वर्ग में सतीश शर्मा एवं छात्रा वर्ग में अंजू मीणा रहे।

दौसा. पीजीकॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...