282 गार्गियों को मिला पुरस्कार
दौसा |आनंद शर्माराबाउमावि में शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी एवं गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 282 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार एवं 16 छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक शंकर शर्मा रहे, अध्यक्षता डीईओ डॉ. प्रेमवती शर्मा ने की।
इस मौके पर 10 वीं 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही प्रत्येक वर्ग की एक-एक छात्रा को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार दिया गया। संयोजक संगीता मानवी ने बताया कि 282 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रथम द्वितीय किस्त, 234 बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन राशि एवं 16 छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार की राशि के चेक वितरित किए गए। विद्यालय में शेष रहे चेक बालिकाओं को दस दिन तक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एडीईओ दुर्गाप्रसाद भारद्वाज, रामनिवास शर्मा एवं भाजपा दौसा देहात अध्यक्ष तेज सिंह राजावत उपस्थित थे।