देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को दबोचा
दौसा | कोतवालीपुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बदमाश को शुक्रवार दोपहर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस कोे बदमाश का तीन दिन का रिमांड मिला। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि मेला मैदान के पास संदिग्ध एक व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। इस पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक एक शातिर बदमाश है, जिसके कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बदमाश हरियाणा में पलवल के हथीन के अंतर्गत पचान गांव का रहने वाला है, जिसका नाम मुजीब्बुर रहमान उर्फ मुजीद उर्फ मूजी पुत्र रज्जाक खान है। करीब 25 वर्षीय बदमाश का पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि मुजीब्बुर रहमान किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है, जिसके तार एटीएम लूट, गो तस्करी और हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से तार जुड़े होने की आशंका है।