दौसा | शहर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे, तो शाम को रिमझिम फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बौछारें शुरू हो गई।
रिमझिम बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया। ठंडी हवा के झोंको से गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली। इससे पूर्व सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर में धूप की तेजी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।