जिला स्तरीय जनसंख्या मेला आज से
दौसा| जिलास्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या शिक्षा मेले का आयोजन बालिका राउमावि आनंद शर्मा में 17 सितंबर को होगा। मेले में विज्ञान प्रादर्श में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी, ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन होगा। इसमें नौवीं से 12वीं के छात्र भाग लेंगे। क्विज प्रतियोगिता में नौवीं से 10वीं के छात्र, पोस्टर में शिक्षक वर्ग, वाद विवाद में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए होगी। रोल प्ले में केवल कक्षा 9 के छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। लोकनृत्य प्रतियोगिता कक्षा 8 9 के छात्र-छात्रा, रोल प्ले फोक डांस में केवल राजकीय विद्यालय से एक ही छात्र-छात्रा भाग ले सकेंगे।