पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रकला में श्रुति और रंगोली में निधि अव्वल

चित्रकला में श्रुति और रंगोली में निधि अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद दौसा के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह के तहत मंगलवार को बालिका आदर्श विद्या मंदिर में मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करुणा शर्मा सरोज अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेहंदी प्रतियोगिता में 32 रंगोली प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया। इससे पूर्व आनंद शर्मा विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में चंचल सैनी गुड्डी गुर्जर विजेता रहीं। वरिष्ठ वर्ग में श्रुति शर्मा, ओमप्रकाश कोली मोनिका शर्मा विजेता रहे। कार्यक्रम में निर्णायक आशा वार्ष्णेय, सरोज अग्रवाल, ममता शर्मा रहीं। मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता में आनंद शर्मा विद्यालय, बालिका आदर्श विद्या मंदिर, रेलवे उमावि की छात्राओं ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में श्रेयांशी खंडेलवाल मधु सैनी, वरिष्ठ वर्ग में मोनिका राठौड़, तनुजा शर्मा, किरण बैरवा, रिद्धि जैन विजेता रहे। रंगोली में कनिष्ठ वर्ग में नमीरा बानो प्रथम वसुंधरा वर्मा द्वितीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में निधि गुप्ता प्रथम तथा लक्ष्मी वर्मा सोनाली जैन द्वितीय रहीं। सामूहिक रंगोली में सी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कमला शर्मा, गीता रेला, माधुरी गुप्ता, इंदु जैन, सत्यनारायण रेला, डॉ. संतोष वार्ष्णेय, गजानंद गर्ग आदि उपस्थित थे।

अग्रसेनजयंती महोत्सव 21 से : अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलब्ध में अग्रवाल समाज समिति की कार्यकारिणी की बैठक अग्रसेन सेवा सदन में हुई। बैठक में 21 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता, 22 को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण पर चित्रकला, अपना ज्ञान परखो कार्यक्रम, 23 को सांस्कृतिक संध्या, 25 को बालिकाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चों की तीन टांग प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, महिलाओं की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता एवं महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।

दौसा. रंगोलीप्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।