- Hindi News
- सब्जी की फसल को रोगों से बचाने के लिए लगाया जाल
सब्जी की फसल को रोगों से बचाने के लिए लगाया जाल
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
सब्जीकी फसल को रोगों से बचाने के लिए किसान खेतों में लोहे के तारों से लकड़ी के पोलों पर जाल बनाकर बेलों को उस पर चढ़ा दिया है। मोहन लाल सैनी, किशन लाल सैनी, नानगराम सैनी रईस खान ने बताया कि बेलों में फल लगना शुरू हुआ तो अचानक रोग लगना शुरू हो गया। विभाग को सूचना देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। बाजार से हजारों रुपए की दवा का छिड़काव कर दिया, लेकिन रोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। रोग की रोकथाम के लिए लोहे के तार लगाने से फायदा हो रहा है। रामजीलाल सैनी ने बताया कि अब तारों पर फल भी साफ सुथरे लग रहे हैं। बाजार में भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। सहायक कृषि अधिकारी कैलाश चंद्र मीणा का कहना है कि तारों पर बेलों को हवा प्रकाश पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है।
दौसा (ग्रामीण). सब्जीफसल को कीटों से बचाने के लिए लगाया जाल।